13.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत में दिखा टाइगर…लोगों में दहशत…WATCH VIDEO

टाइगर नहीं आता इंसानों के इतने करीब…IFS SORABH

ASHOKA TIMES….

पांवटा साहिब के बद्रीपुर पंचायत में टाइगर देखने का एक वीडियो वायरल हुआ है महज 3 सेकंड के इस वीडियो ने शहर और पंचायतों में दहशत का माहौल क्रिएट कर दिया है।

पांवटा साहिब के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आए टाइगर के 3 सेकंड के वीडियो ने क्षेत्र के हजारों लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं । टाइगर का वीडियो वायरल अंधेरे का है लोग बता रहे हैं कि यह वायरल वीडियो फ्रंटियर कंपनी के नजदीक का है ।

वही इस बारे में स्थानीय निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि फ्रंटियर के बैक साइड में यह वीडियो बनाया गया है कुछ गार्ड्स के द्वारा इस टाइगर का वीडियो बड़ी मुश्किलों से बनाया गया गार्ड्स में भी इतना खौफ था कि वह 3 सेकंड से ज्यादा का वीडियो नहीं बना पाए।

आपको बता दें कि कुछ सप्ताह पहले पांवटा साहिब के बेहद नजदीक एक टाइगर के फुटप्रिंट मिले थे वाइल्डलाइफ के अधिकारियों द्वारा फुटप्रिंट उठाई भी गए थे दरअसल हरिद्वार क्षेत्र में राजाजी नेशनल पार्क टाइगर्स रिजर्व फॉरेस्ट बनाया गया है इसलिए संभव है कि वहां से कोई टाइगर इस और चला आया हो बता देंगे एक टाइगर की सीमा 100 से 200 किलोमीटर तक हो सकती है यह अपने क्षेत्र में लगातार घूमते रहते हैं।

हालांकि ऐसा कहा जाता है कि टाइगर बेहद शर्मीला जानवर होता है यह बहुत कम दिखाई देता है लेकिन यह बेहद चालाक और खतरनाक भी होता है इसका एक ही वार किसी की जान लेने के लिए काफी होता है टाइगर का वजन तकरीबन 200 से ढाई सौ किलो तक हो सकता है इसकी एक छलांग 5 से 7 मीटर तक हो सकती है।

वही इस बारे में जब आई एफ एस (IFS) सौरभ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोई भी टाइगर इंसानों के नजदीक नहीं जाता सिर्फ मैन इटर ही बस्तियों के नजदीक जा सकता है उन्होंने कहा कि जो 3 सेकंड की वीडियो है ऐसा लगता है कि यह टाइगर ही है लेकिन अभी यह कंफर्म नहीं है कि यह वीडियो कहां की है।फॉरेस्ट अधिकारी ने कहा कि लोग घबराए नहीं दहशत ना फैलाएं हमारी पूरी नजर इस पूरे इलाके पर है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles