10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नसीमा बेगम महिला कल्याण बोर्ड सदस्य चयनित…मुख्यमंत्री का जताया आभार

महिला सशक्तिकरण के लिए करेंगी काम…नसीमा

Ashoka Times…19 July 23 paonta Sahib

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने महिलाओं को और अधिक सशक्त करने के लिए महिला कल्याण बोर्ड में 5 गैर सरकारी सदस्यों का चयन किया है जिसमें पांवटा साहिब की नसीमा बेगम भी शामिल है।

बता दें कि नसीमा बेगम पिछले 26 वर्षों से कांग्रेस संगठन में लगातार काम कर रही हैं हिमाचल प्रदेश के सभी बड़े मंत्रियों और विधायकों के साथ वह संगठन में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर चुकी हैं यही कारण है कि अब महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसे चेहरों को मजबूत किया जा रहा है जो महिलाओं को एकजुट कर कांग्रेस को मजबूत कर पाएं।

संगठन में कर चुकी हैं 26 वर्ष काम…

बता दें कि इससे पहले नसीमा बेगम संगठन के लिए दिल्ली चंडीगढ़ चुनावों में प्रभारी काम कर चुकी हैं सिर्फ इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश में भी वह सक्रिय राजनीति में रही हैं पांवटा साहिब की नसीमा बेगम को संगठन में बेहतर कार्य के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

निहालगढ़ की रहने वाली नसीमा पार्टी में जिला सचिव व 8 साल तक प्रदेश कार्यकारिणी में भी सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं। इस बारे में जब नसीमा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे निभाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे विशेष तौर पर जिला सहित हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम करेंगी। बता दें कि नसीमा बेगम महिलाओं की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। अपने क्षेत्र में विशेष तौर पर महिलाओं के साथ उनके काफी घनिष्ठ संबंध है अक्सर वह महिलाओं की समस्याओं को उठाती रहती हैं और समस्याओं के समाधान के लिए शिमला तक जाने से परहेज नहीं करती।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में इस बार महिलाओं को विशेष तौर पर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है हिमाचल प्रदेश की आधी आबादी महिलाएं हैं ऐसे में बिना महिलाओं के विकास यह प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे विपरीत परिस्थितियों में भी निभाने का प्रयास करेंगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles