11.4 C
New York
Friday, October 23, 2026

नशे पर नियंत्रण के लिए उपमण्डल स्तर पर समितियां होंगी गठित- पुलिस अधीक्षक

Ashoka time’s…8 December 23

पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में एनसीओआरडी की अर्धवार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने, पोस्त एवं भांग की अवैध खेती पर निगरानी, स्कूलों और कॉलेजों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग विरोधी जागरूकता को बढ़ाने बारे विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए उपमण्डल स्तर पर सम्बधिंत विभागों की समीतियों का गठन किया जाएगा जिनके माध्यम से नशे पर पूर्ण रूप से अकुंश लगाया जा सके। उन्होने स्वास्थय विभाग के अधिकारीयों को कहा कि जिला की सभी दवाईयों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें ताकि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर निगरानी रखी जा सके। उन्होने बताया कि जिला के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविरों के माध्यम से छात्रों को नशे के विरू़द्ध जागरूक किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2022 में 79 मामले दर्ज किए गए जबकि वर्ष 2023 में 60.75 प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ 127 मामले दर्ज किए गए। उन्होने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 2022 में हेरोइन 213.391 ग्राम, चरस 14.151 किलो ग्राम, अफीम 499 ग्राम, चुरा पोस्त 21.276 किलो ग्राम, गांजा 11.419 किलो ग्राम तथा नशीली दवाईयां पकडी गई वहीं इस वर्ष में अभी तक हेरोइन 243.642 ग्राम, चरस 18.933 किलो ग्राम, अफीम 375.34 ग्राम, चुरा पोस्त 147.665 किलो ग्राम, गांजा 13.442 किलो ग्राम तथा अन्य प्रकार की नशीली दवाईयां भी पकडी गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल आर वर्मा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

भीषण अग्निकांड में 15 कमरे जल कर राख….40 वर्षीय गंभीर घायल

बस ने मारी 27 वर्षीय महिला को टक्कर…दर्दनाक मौत

सिरमौर जोन के निदेशक पद के लिए एक नामांकन प्राप्त, 11 दिसम्बर को होगी जांच..

युवक के साथ मारपीट सिर पर गंभीर चोट…दो के खिलाफ मामला दर्ज

09 से 10 दिसंबर तक उपायुक्त कार्यालय व एसएफडीए के लिए यातायात आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से होगी- सुमित खिमटा

मरीजों को नहीं मिलेगी अस्पताल में शौचालय की सुविधा…!

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles