15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…17.560 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Ashoka time’s…25 December 25

ठियोग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को 17.560 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी व्यक्ति की पहचान सुनील उर्फ सोनू (38 वर्ष), पुत्र चेत राम, निवासी गांव जनोटी, डाकघर धमांदरी, तहसील ठियोग, जिला शिमला के तौर पर हुई है।

आज पुलिस थाना ठियोग की टीम ने एएसआई अश्वनी और एएसआई रंजन सिंह के नेतृत्व में, कांस्टेबल बॉबी, हेमंत और अरुण के साथ मिलकर एक एनडीपीएस संदिग्ध के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से 17.560 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी (आईपीएस) के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles