14.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

नगर परिषद की दुकानों में चल रहा था अवैध धंधा…पुलिस ने किया गिरफ्तार

गरीब तबके के लोग बन रहे शिकार ना आए झांसे में…DSP रमाकांत

Ashoka Times….

पांवटा साहिब की पुरानी सब्जी मंडी में नगर परिषद की दुकानों में लंबे समय से अवैध धंधा चलता आ रहा है जिसमें सट्टे का कारोबार भी शामिल है एक बार फिर पुलिस ने गोल्डन फोटोस्टेट दुकान से 2 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।

वन विभाग की खेल प्रतियोगिता में पांवटा की वनरक्षक मनीषा ने लहराया परचम, जीते 6 मेडल 

डीएसपी रामाकांत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति गोल्डन फोटोस्टेट दुकान की आड़ में सट्टे का काम चला रहा था अपने दुकान के बाहर एक रुपए के बदले 80 रुपए देने का झांसा भी दे रहा है जिसके बाद आरक्षी अरुण कुमार को इस पूरे मामले की जानकारी जैसे ही मिली तुरंत कार्रवाई की गई मुखबिर द्वारा बताया गया कि पुरानी सब्जी मंडी में गोल्डन फोटोस्टेट वाली दुकान पर दडा सट्टा लगाया जा रहा है पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर गवाहो के सामने आरोपी को काबू किया जिसका नाम पता पुछने पर उसने अपना *नाम ईमरान अली पुत्र माशुक अली मकान न0 50, वार्ड न0 09 देवीनगर पांवटा साहिब सिरमौर व उम्र 38 साल बतलाया, वही जब ईमरान अली उपरोक्त की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान इमरान की पहनी हुई जिन्स रंग निली की दाहिनी जेब से एक अदद दड्डा सट्टा पर्ची व दुसरी जेब से एक अदद बोल पेन रंग गुलाबी जिस पर OSHIRUOD लिखा पाया गया तथा कुछ करेंसी नोट बरामद हुए बरामदा दडा सट्टा पर्ची को शुरु में 52-100 तथा अंत में 77-100 लिखा पाया गया। इस दौरान उसकी जेब से ₹5200 अलग-अलग नोट बरामद किए गए।

बता दें कि इससे पहले भी गोल्डन फोटोस्टेट पर अवैध धंधे दडा सट्टा को लेकर कई मामले दर्ज किए गए वही नगर परिषद द्वारा आम जनता की रोजी रोटी के लिए बनाई गई दुकानों का भी गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

वही डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस लगातार दड़ा सट्टा लगाने वालों पर कार्रवाई कर रही है दरअसल गरीब तबके के लोग जो बमुश्किल 300-500 रुपए रोज कमा कर अपने परिवार का पेट पालते हैं वही सबसे ज्यादा इनकी चालबाजी का शिकार होते हैं और अपने हक हलाल की कमाई को इस तरह से बर्बाद कर परिवार को भी मुश्किल में डालते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles