Ashoka Times.. 19 March 2026
*जिला सिरमौर में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत और एक घायल होने के समाचार सामने आए हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 18-3-2026 को समय 7.40 बजे शाम पटवारी विरेन्द्र सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी गांव भजौन डा0 कोड़गा, धौलकुंआ मे पटवार खाने के सामने सडक की साईड़ में कच्चे मे अपनी कार को खड़ी करके अपनी कार की डिगी खोलकर उसमें कुछ समान रख रहे थे उसी समय पीछे से एक ट्रक बडी तेज रफतारी से पांवटा साहिब की तरफ मे आया तथा पटवारी विरेन्द्र सिंह व उसकी खडी कार के पीछे से टक्कर मार दी और गाडी मौका से भगा कर ले गया टक्कर लगने से पटवारी विरेन्द्र की कार साईड से घूम गई और विरेन्द्र सडक पर गिर गया इस टक्कर से विरेन्द्र सिंह का शरीर कुचल गया था और उसकी मौका पर ही मौत हो गई। जिस पर पुलिस थाना माजरा में धारा 281,125(A), 106 भारतीय न्याय संहिता व धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अनवेषण के दौरान ट्रक का नम्बर PB 02CC-9921 मालूम हुआ है तथा आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक अन्य मामले में त्रिलोकपुर बालासुन्दरी मन्दिर के पास एक ऑटो रिक्शा दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिनाँक 18.03.2026 को रात्रि ऑटो रिक्शा चालक सुरेश कुमार ने तेज गति से वाहन चलाया, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और रिक्शा पलट गया। दुर्घटना में साथ बैठे भारत भूषण सुपुत्र राज कुमार मकान नं0 1301 वार्ड नं0 03 मुखर्जी पार्क जगाधरी तह0 व जिला यमुनानगर हरियाणा की मौत हो गई। चालक सुरेश कुमार सुपुत्र दीना नाथ वार्ड नं0 18 विश्वकर्मा कॉलोनी तह0 जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा सुरेश कुमार को चोटें आई हैं और उनका नाहन अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना काला आम्ब में धारा 281, 125(a), 106 भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसका आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

