Home / News / दर्दनाक हादसा…233 लोगों की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत …900 से अधिक घायल

दर्दनाक हादसा…233 लोगों की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत …900 से अधिक घायल

दर्दनाक हादसा…233 लोगों की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत …900 से अधिक घायल

Ashoka Times…3 JUNE 23 ओडिशा 

animal image

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से 233 लोगों की मौत व 900 के करीब लोग घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 7:30 बजे पेश आया। जब बहनागा रेलवे स्टेशन के समीप तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के बहनगा बाजार में हावड़ा से बेंगलुरु जा रही 12864 एक्सप्रेस के कई कोच शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पटरी से उतर गए और साथ वाले ट्रैक पर जा गिरे। इसी दौरान, उस ट्रैक पर 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस आई और पलटे डिब्बों से टकरा गई। इससे कोरोमंडल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और बगल के ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गए।

animal image

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निकालना शुरू किया। बाद में एनडीआरएफ, राज्य सरकार और वायुसेना ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फ़िलहाल बहनागा भीषण रेल हादसे में 233 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

वहीं, भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से स्थिति का जायजा लिया व राष्ट्रीय राहत कोष से ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

खुलने लगी है हत्या की परतें…आरोपी पुलिस रिमांड पर उगलेगा ये राज…पढ़िए पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश में 37 रूपये सस्ता मिलेगा सरसों का तेल…उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर…

12 वर्षीय नाबालिगा के साथ दुष्कर्म…20 वर्षीय युवक पर लगी पोक्सो….

17 वर्षीय नाबालिक ने किया मां के सिर पर प्रैस से वार…कारण सुनकर चौक जाएंगे आप.. Himachal

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons