Ashoka time’s…16 Feburary 26
नरवीर सिंह पुत्र स्व0 खिरमू राम निवासी गाँव कुंथल डा0 नेरीपुल तहसील राजगढ जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस थाना राजगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनाँक 14.02.2026 की रात यह क्यारी गाँव से अपने घर जा रहा था तो इसने देखा कि कुन्थल धार में सामने एक कार सड़क से नीचे गिर गई।
जिस पर इसने गाँव के लोगों को मौका पर बुलाया व देखा कि कार न0 HP-16A-5019 मारुती K10 क्षतिग्रत है व मौक पर तीन व्यक्ति दो नेपाली (एक महिला व एक पुरुष) तथा एक स्थानीय व्यक्ति अमन पुत्र सुखराम गांव कुंथल हैं जिन सबको इस हादसे में चोटें लगी थी। कार को अमन चला रहा था। स्थानीय गाँव के लोग उपरोक्त तीनों को इलाज के लिये IGMC शिमला ले गये जिनमें से नेपाली महिला व पुरुष की रास्ते में ही मृत्यु हो गई तथा अमन का इलाज चल रहा है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 281, 125, 125(A), 106 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसमें आगामी जाँच जारी है।

