12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा… पैराफिट पर सो रहे युवक की गिरने से मौत…

Ashoka time’s…27 March 26

जिला सिरमौर कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग पर पर मां बाला सुंदरी मंदिर के समीप (पालियों संपर्क मार्ग) के समीप शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में युवक की मौत हो गई।

पैराफिट पर सो रहे एक युवक की नीचे खाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उसकी बाजू पर “धनेश्वर प्रजापति” नाम का टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में युवक की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष आंकी गई है।

 

जानकारी के मुताबिक युवक दिन के समय पैराफिट पर सोया हुआ था। इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दे कि त्रिलोकपुर में नवरात्र मेला चल रहा है. यहां स्थापित मेडिकल टीम ने तुरंत युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज रैफर किया। लेकिन दोपहर दो बजे के आसपास युवक को मृत घोषित कर दिया गया। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोनिशा अग्रवाल के मुताबिक डॉक्टर की मौजूदगी में युवक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

पुलिस का कहना है कि त्रिलोकपुर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के दौरान भी मेला स्थल पर अनाउंसमेंट करवाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। आशंका जताई जा रही है कि युवक मेले में आया हो सकता है, जबकि प्रथम दृष्टया वह स्थानीय निवासी नहीं लग रहा है। एसपी एन.एस. नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles