20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

दंतेवाड़ा में बारूदी सुरंग से 11 जवानों को उड़ाने वालों में 3 नाबालिग…

Ashoka Times…7 May 23 

छत्तीसगढ़ के बेहद कोर इलाके में 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर की मौत के जिम्मेदार नक्सलियों में 3 नाबालिग सामने आए हैं।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के गुनहगार पकड़े गए हैं। इस हमले में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई थी।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों का कनेक्शन दंतेवाड़ा में डीआरजी जवानों पर किये गये हमले से है। इन सात नक्सलियों में से 3 नाबालिग बताए जा रहे हैं। तीनों नाबालिगों को जुवेनाइल होम में भेजा गया है जबकि चार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हाल ही में नक्सलियों ने बड़ी साजिश को अंजाम दिया था। इस हमले में जिला रिजर्व गार्ड के 10 जवानों की मौत हो गई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

https://tinyurl.com/4fh8jvpt

दंतेवाड़ा के अरनपुर के पास जवानों को ले जा रहे एक वाहन को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस कायरतापूर्ण हमले में देश को बड़ी क्षति हुई थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि वीर जवानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीते 26 अप्रैल को सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओवादी कैडर की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर यह जवान वहां नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने गए थे। अभियान चला कर वापस लौटने के दौरान माओवादियों ने आईईडी विस्फोट किया था।

दंतेवाड़ा के अरनपुर के पास जवानों को ले जा रहे एक वाहन को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस कायरतापूर्ण हमले में देश को बड़ी क्षति हुई थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि वीर जवानों के बलिदानको व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीते 26 अप्रैल को सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओवादी कैडर की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर यह जवान वहां नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने गए थे। अभियान चला कर वापस लौटने के दौरान माओवादियों ने आईईडी विस्फोट किया था।

ददाहू पकड़ी फर्न से लदी पिकअप…35 हजार वसूला जुर्माना…

चूड़धार में Snowfall…तापमान में आई गिरावट….मई में नजर आया फरवरी का मौसम…

हिमाचल में तूफान का कहर चलती गाड़ी पर गिरा पत्थर एक की मौत

द रोज आर्किड वर्ल्ड स्कूल ने मनाया विश्व एथलेटिक्स दिवस*

यहां 7 दिनो से नहीं आई बिजली… अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण …

घर के आंगन से खेलते बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ…

पांवटा साहिब में Cof Binding से ठीक की जा रही महंगी LED और LCD…नहीं बेचनी पड़ेगी कबाड़ के भाव

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles