16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

तेज रफ्तार बाइक ने मारी वृद्ध महिला को टक्कर…चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

Ashoka time’s…18 December 23

जिला ऊना सदर थाना के अन्तर्गत अप्पर बसाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान ज्ञानो देवी पत्नी जुल्फी राम वार्ड नंबर चार, अप्पर बसाल के रूप में हुई है।

शिकायत दर्ज करवाते हुए नंद लाल निवासी अप्पर बसाल ने शबताया है कि देर शाम रविवार को माता ज्ञानो देवी रोजाना की तरह काम करके वापिस घर आ रही थी। सड़क पार करते समय बाबा रुद्रानंद गेट बसाल की तरफ से तेज रफ्तार वाहन ने वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी।

महिला को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया जहां महिला के उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर लोअर बसाल निवासी रोहित के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब… ड्रेनेज चेंबर में व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी…

देवामानल पंहुची मोदी सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा..

झुग्गियों में लगी भीषण आग…महिला व दो बच्चों की मौत अन्य गंभीर

फर्न से भरे दो वाहन से वसूला 1.40 लाख…डीएफओ उर्वशी ठाकुर 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles