12.1 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर… युवक घायल

पुलिस द्वारा मामला दर्ज…

Ashoka time’s…16 December

नाहन-पांवटा साहिब एनएच-07 पर कोलर के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

19 साल के युवक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है।

युवक ने बताया कि शुक्रवार को जब वह अपने घर उत्तराखंड की ओर जा रहा था तो इस दौरान कोलर के समीप पांवटा साहिब की तरफ से आ रही एक काले रंग आल्टो कार (एचपी16-8377) ने विपरीत दिशा में आकर उसकी बाइक (यूके12जी-0198) को सामने से टक्कर मार दी। 

हादसे में उसको टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बाइक का भी काफी नुकसान हुआ है। कार चालक मौके से फरार हो गया।

पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles