12.7 C
New York
Monday, October 19, 2026

ताजियों की परमिशन को लेकर दो गुटों में झगड़ा, दो घायल…मामला दर्ज…

Ashoka Times….17 july 2024

जिला सिरमौर के नाहन में ताजिए निकाले जाने को लेकर आपसी तकरार के बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि डंडे और पांच द्वारा दो लोगों को घायल कर दिया गया पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोहेल अन्सारी पुत्र इकबार अन्सारी निवासी मोहल्ला रानी ताल ने पुलिस थाना सदर नाहन में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 17 जुलाई को समय करीब 3.30 बजे रात इसकी व गुलमनवर उर्फ बाबी अहमद निवासी नाहन के साथ ताजियों की परमीशन को लेकर आपस में रानीताल मोहल्ला में बहस हो गई थी जिस पर उनसे बाबी को धक्का लग गया उसके बाद बाबी अहमद रानीताल से हरिपुर आ गया । इसके पश्चात् मैं अपनी गलती की माफी मांगने के लिए हरिपुर लालटेन चौक पर पहुंचा तो जैसे ही वो अपने साथियों के साथ लालटेन चौक पर पहुंचे तो बाबी व उसके भाई राजु व गुलशन व भतीजे अर्स S/O गुलशन व मौइन S/O राजु व अन्य लोग वहां पर थे बाबी अहमद उसके भाई राजु, गुलशन व भतीजे मौइन व अर्स ने इस पर अचानक डण्डो व पंच आदि से हमला कर दिया व इसके साथियों के साथ मारपीट की । जिस कारण इसे तथा इसके साथी मोहम्मद अकरम को सिर में तथा ताहिर को नाक, सिर आदि में चोटे आई है। जिस पर थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है ।

जेसीबी का सामान और सिलेंडर चुराने वालों को 3 साल कैद….

दिल्ली में बन रहे प्रतीकात्मक केदारनाथ मंदिर का विरोध शुरू… चारों धामों के पुरोहित उतरे सड़कों पर

सीनियर स्टूडेंट द्वारा जूनियर की रैगिंग और मारपीट का मामला आया सामने….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles