12.7 C
New York
Monday, October 19, 2026

सीनियर स्टूडेंट द्वारा जूनियर की रैगिंग और मारपीट का मामला आया सामने….

Ashoka Times….16 july 2024

हिमाचल प्रदेश में जवाहर नवोदय विद्यालय के सीनियर बच्चों द्वारा जूनियर बच्चों के साथ रैगिंग करने मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसमें पांच बच्चे मामूली घायल भी हुए हैं।

शिमला जिला के अंतर्गत ज्वाहर नवोदय (JNV) विद्यालय ठियोग में सीनियर स्टूडेंट द्वारा जूनियर की रैगिंग और मारपीट का मामले सामने आया है। मारपीट से पांच बच्चों को कान, आंख और मुंह पर चोट आई है।

सूचना के अनुसार, 13 जुलाई की रात करीब 11 बजे 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले पांच स्टूडेंट हॉस्टल में 10वीं क्लास के छात्रों के रूम में जाते हैं और जूनियर को कपड़े धोने को बोलते है। 10वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने जब कपड़े धोने से इनकार कर दिया तो सीनियर छात्रों ने बारी-बारी जूनियर की पिटाई शुरू कर दी।

रात 11 बजकर 24 मिनट पर दो छात्र हॉस्टल से भागे और स्कूल परिसर में लगे टेलिफोन बूथ से एक छात्र ने अपने पिता सुरेंद्र सिंह को फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी। बेटे का फोन काटते ही सुरेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी हाउस टीचर को दी। मगर हाउस टीचर छुट्टी पर थे। इसके बाद सुरेंद्र सिंह ने रात लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर इसकी जानकारी स्कूल प्रिंसिपल संजीता शौनिक को दी। पांच मिनट में प्रिंसिपल ने खुद हॉस्टल पहुंचकर लड़ाई को रोका।

वही स्कूल के हाउस टीचर और वार्डन के कार्य प्रणाली भी संदेह के दायरे में आ गई है आखिर कैसे 12वीं कक्षा के छात्र दसवीं कक्षा के कमरों तक पहुंच गए इस दौरान उन्हें रोकने वाला क्या कोई भी नहीं था बता दे कि परिजन प्रबंधन के भरोसे अपने बच्चों को स्कूल के परिसर में छोड़ते हैं और अगर उनके साथ कोई भी इस तरह की घटना होती है तो यह पूरी तरह से गैर कानूनी और गैर माफी होनी चाहिए। 

उदार प्रिंसिपल नवोदय स्कूल ने तहसीलदार और परिजनों से हुई मुलाकात के दौरान कहा कि किसी भी आरोपी छात्र को बख्शा नहीं जाएगा सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वही वार्डन पर भी कार्रवाई करने के आदेश दिया जा रहा है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles