19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित…

Ashoka time’s…20 November 25

जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन द्वारा उपाध्यक्ष विधान सभा विनय कुमार तथा विधायक नाहन अजय सोलंकी की उपस्थिति में की गई।

बैठक में उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।
बैठक के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने जिले में सुचारू रूप से जल उपलब्ध करवाने हेतु जल जीवन मिशन योजना एवं अन्य पुरानी योजनाओं के जीर्णोद्धार करने को कहा। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति द्वारा निरंतर रूप से बैठक का आयोजन किया जा रहा है ताकि जिले में विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों द्वारा किए गए कार्य सरकार का आईना है और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किए गए कार्यों के लिए वह जनता के लिए उतरदायी है, इसलिए उनके द्वारा गुणात्मक कार्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
बैठक में गैर सरकारी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मदों पर चर्चा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि नारग से फागला सड़क को दुरुस्त करने के लिए पैच वर्क का कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत वासनी-पाब आदि गांव में लो वोल्टेज की समस्या के निवारण के लिए शांत गांव में 25 किलो वाट का ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाया जाएगा।
बैठक में अवगत करवाया गया कि धौलाकुआं से बायला संपर्क मार्ग को पक्का करने का कार्य किया जाएगा तथा बागथन-बनेठी-राजगढ़ मार्ग में पैचवर्क का कार्य किया जाएगा।
बैठक में रोनहाट में सब्जी एकत्रीकरण केंद्र स्थापित करने की मांग रखी गई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ में विज्ञान खंड का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। जिला सिरमौर में हैंडपंप को सुचारु करने के भी निर्देश दिए गए। जिले में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए भी चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि धारटीधार में बिजली की समस्या के निवारण के लिए नया फीडर बनाया जा रहा है और सेनधार क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा को जारी रखने को कहा गया।
बैठक में बताया गया कि जिला सिरमौर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके लिए प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत 2024-25 में लगभग 90 लाख रुपए व्यय किए गए है और अब तक जिले के 11 हजार 534 किसान 2272.86 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे है।
-0-

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles