15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला में 09 व 10 अप्रैल को नारग में धूमधाम से मनाया जाएगा: डॉ0 संजीव कुमार धीमान…

मेले के आयोजन के प्रबंधों को लेकर बैठक आयोजित….

Ashoka time’s…3 April 24 

जिला सिरमौर का प्रसिद्व एवं पारंपरिक जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा 09 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे मां नगरकोटी की पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष  मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने आज ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले के आयोजन को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से मेला मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालू भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें  सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। मेले के प्रथम दिन स्थानीय व हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेले के दौरान विभिन्न स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं जिसमें चुनाव का पर्व देश का गर्व पर आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं, कबड्डी, वॉलीबॉल, मैराथन, स्कूली बच्चों का कार्यक्रम इत्यादि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के अंतिम दिन 10 अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे । इसके अलावा महिलाओं द्वारा रस्साकस्सी, मटका फोड़ म्यूजिकल चेयर,आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए स्वस्थ शिशु ‌‌ प्रतियोगिता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम जिसमें स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता ‌(3 वर्ष तक के बच्चों के लिए) का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैराथन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी जिसमें 18 से 45 वर्ष व 45 से अधिक आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं ।

उन्होंने बताया कि मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों के साथ-साथ स्टार कलाकारों द्वारा लोगों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधार कर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

एसडीएम ने मेला समिति के सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि मेले में स्थानीय कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन 6 अप्रैल को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक पंचायत हॉल नारग में आयोजित की जाएगी। नायब तहसीलदार नारग ने बैठक का संचालन किया और मेले के आयोजन संबंधी विभिन्न जानकारी प्रदान की।

बैठक में खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, सीडीपीओ दीपक चौहान, सहित मेला समिति के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

आवश्यक मुरम्ममत के लिए 4 अप्रैल को रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद….

चुनावी रैलियों और चुनावी सभाओं के लिए लेनी होगी अग्रिम स्वीकृति-एसडीएम

उत्तराखंड में मिली संगड़ाह के लापता जागर सिंह की Deadbody…..

AAP पार्टी सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद जेल से रिहा…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles