13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

जिला सिरमौर में होगा फसलों का डिजिटल सर्वे…

Ashoka time’s…16 December 25
सिरमौर जिला में कृषि विभाग द्वारा फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा जिसके अंतर्गत फसल बुवाई की जानकारी डिजिटल तरीके से एकत्रित की जाएगी।

उप निदेशक कृषि डॉ. राजकुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण के लिए किसानों का पंजीकरण होना अनिवार्य है इसलिए जिला के सभी किसान लोक मित्र केंद्रों में जाकर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि फसलों का सर्वेक्षण सुगमता से हो सके।
उन्होंने बताया कि फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण से किसानों की फसलों का वास्तविक और सटीक डाटा सरकार के पास जाएगा और कृषि के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों का लाभ आसानी से किसानों तक पहुंच सकेगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles