18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

जिला सिरमौर के इस मुख्य मार्ग पर लैंडस्लाइड के चलते रास्ता बंद…

Ashoka Times…23 JUNE 23 

शुक्रवार को क्षेत्र भर में हुई भारी बारिश के कारण बडौलिया पुल के नजदीक लैंडस्लाइड के चलते हैं पूरी तरह से रास्ता बंद हो गया।

ददाहू नहान मुख्य सड़क मार्ग पर बडोलिया मंदिर के निकट पहाड़ से आए मलबे के कारण यातायात बाधित हुआ जिस कारण मार्ग के दोनों और वाहनों की कतारें लगी रही। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग को खोलने का कार्य शुरू करवाया लेकिन तेज वर्षा और पहाड़ से आए अत्यधिक मलबे को हटाने के कार्य में 1 घंटे से अधिक का समय लग गया।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एसडीओ दिलीप चौहान ने बताया कि मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी मिलते ही जेसीबी मशीन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया भारी वर्षा के बावजूद भी मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया गया जिसमें करीब 1 घंटे से अधिक का समय लगा और वाहनों की आवाजाही फिर से सुचारू कर दी गई। वही रेणुका संगड़ह मार्ग पर दनोई पुल के निकट भी मार्ग पर मलवा आ जाने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में इस स्कूल के बच्चों ने की अनुठी पहल…

हिमाचल प्रदेश में जिंदा ग्रेनेड मिलने से हड़कंप… मौके पर पहुंची पुलिस … आवाजाही बंद

महिला प्रधान पर तीन लाख रिश्वत मांगने का आरोप… मामला दर्ज 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles