13.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

रेणुका मेले की हुई बुडाह दल की प्रतियोगिता…

Ashoka time’s…24 November 23 

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में तीसरे दिन बुडाह लोकनृत्य दल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । ऐतिहासिक रेणु मंच पर जिला सिरमौर में प्राचीन पारंपरिक लोकनृत्य बुडाह दल की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई।

प्रतियोगिता में शिरगुल कला मंच घाटों, बुडाह लोकनृत्य दल सैंज, पारंपरिक लोक नृत्य हानत, गोगा वीर सांस्कृतिक कला मंच पखवान गणोग, गुगा महाराज बुढ़ियात सांस्कृतिक क्लब क्यारका, बुडाह दल ऊंचा टिक्कर के कलाकारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया । जिसमे उन्होंने हुड़क, थाली आदि वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया।

इस प्रतियोगिता में बुडाह लोक नृत्य दल सैंज तथा बुडाह नृत्य दल ऊंचा टिक्कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान पर पारंपरिक बुडाह लोकनृत्य दल घाटों रहा । प्रथम तथा द्वितीय स्थान के विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि रेणुका विकास बोर्ड द्वारा प्रदान की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles