12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

छात्रों से छेड़छाड़ के मामले में शास्त्री टीचर निलंबित….हिमाचल में बढ़ रहे मामले….

Ashoka Times…19 November 2024

प्रदेश के स्कूलों में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिला के सज्याओपिपलू के एक सरकारी स्कूल शास्त्री टीचर को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

एलिमेंटरी एजुकेशन डिप्टी डायरेक्टर मंडी ने सोमवार को उक्त मामले को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, शिक्षक अभी फरार चल रहा है। सस्पेंड टीचर का मुख्यालय (हैडक्वाटर) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिहणी फिक्स किया है। आरोपी शिक्षक हैडक्वाटर व शिक्षा विभाग की अनुमति बिना अवकाश नहीं मिलेगा। आरोपी शिक्षक नियंत्रक प्राधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकता है। विभाग ने उक्त मामले की छानबीन को लेकर कमेटी गठित कर दी है।

बता दें कि मंडी जिला के सज्याओपिपलू क्षेत्र के नौंवी व दसवीं कक्षा की छात्राओं ने 13 नवंबर को शास्त्री मास्टर द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस बाबत अभिभावकों ने संबंधित स्कूल के मुखिया से भी शिकायत की थी। इसके उपरांत छात्राओं के अभिभावकों ने क्षेत्र की पुलिस चौकी में 16 नवंबर को मामले को लेकर शिकायत करवाई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles