13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

छात्रवृत्ति आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी…

Ashoka time’s…6 January 24 

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य और केंद्र प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी योजनाओं में सत्र के लिए एनएसपी पोर्टल पर विद्यार्थियों के पंजीकरण की तिथि 16 जनवरी 2024 है। प्रथम स्तर के सत्यापन के लिए अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 और दूसरे स्तर के सत्यापन के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।

उन्होंने सभी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के प्रमुखों और उच्च शिक्षा उपनिदेशकों से आग्रह किया कि वे एनएसपी के पात्र विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदनपत्र जमा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि राज्य या राज्य से बाहर पढ़ाई कर रहे किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या संबद्धता वाले निजी संस्थानों के विद्यार्थियों को प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके बाद किसी प्रकार का विस्तार नहीं दिया जाएगा और यह संस्थान प्रमुख की जिम्मेदारी होगी कि सभी पात्र छात्र निर्धारित समय अवधि के भीतर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि नवीनतम अपडेट और आवश्यक जानकारी के लिए अनाउंसमेंट कॉर्नर पर सूचना प्राप्त की जा सकती है और किसी भी तकनीकी पूछताछ के लिए हेल्प डेस्क helpdesk@nsp.gov.in या 0120-6619540 (अवकाश के अतिरिक्त सभी दिन‌ में सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक) पर संपर्क किया जा सकता है।

SDM के गुज्जरों के अवैध कब्जे हटाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने 26वें दिन स्थानीय किया Protest 

मुख्यमंत्री नाहन चौहान में शनिवार को दो बजे करेंगे जनसभा को संबोधित

हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई के कोटा पाब में लगाई घोषणाओं की झड़ी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोलन में रोड शो…

फोरलेन निर्माण में बिजली चोरी करने वाले ठेकेदार पर लगाया 1.41 लाख का जुर्माना…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles