16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

चूड़धार मे लापता अक्षय के मिलने को लेकर आज अधिकारिक जानकारी देंगे एसडीएम संगड़ाह 

नौहराधार के युवाओं को मिले शव की आज होगी पहचान

Ashoka time’s…11 March

संगड़ाह। शिवरात्रि के दिन सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी की यात्रा के दौरान लापता हुए पंचकूला के 28 वर्षीय अक्षय साहनी के मिलने को लेकर एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने आज शिनाख्त के बाद अधिकारिक जानकारी दे सकने की बात कही है। 2 बार एवरेस्ट फतेह कर चुकी सोलन की पर्वतारोही बलजीत कौर के साथ कल चूड़धार पंहुचे नौहराधार क्षेत्र के हरीश, हंस राज व तपेंद्र ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि, उन्होंने अक्षय के साथी विक्रम द्वारा बताई गई जगह के पास 1 शव मिलने की सूचना प्रशासन को दे दी है।

आज बलजीत के चूड़धार मे मौजूद रहने के दौरान वह शिवलिंग चोटी के समीप तलाश में निकलें थे। इससे पहले प्रशासन द्वारा 2 दिन थाना प्रभारी संगड़ाह व 1-1 दिन एसडीआरएफ तथा राजगढ़ उपमंडल के माउंटेनियरिंग विशेषज्ञों के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए थे और रास्ते में ज्यादा का हवाला देते हुए 4 दिन पहले तलाशी अभियान बंद कर दिया था। पार्थवी शरीर अक्षय का इसलिए समझा जा रहा है, क्योंकि शिरगुल महाराज मंदिर के कपाट बंद होने के दौरान यहां अन्य कोई शख्स गुम नहीं हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles