11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

घर से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी कर चोर फरार… पुलिस द्वारा छानबीन शुरू 

Ashoka time’s…6 March 24

जिला सिरमौर नाहन से स्कूटी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मामला मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। शहर में सबसे पुरानी बेकरी चलाने वाले विजेंद्र सिंह का निवास दुकान से मात्र 20-30 मीटर के फासले पर है। चोरी की वारदात को मंगलवार को अंजाम दिया गया।

बेकरी मालिक विजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे वो अपनी स्कूटी को घर में पार्क कर दुकान पर आकर अपने काम में व्यस्त हो गए। इसी दौरान किसी ने मौके का फायदा उठाते हुए घर के बाहर पार्क स्कूटी उड़ा ली। करीब 12 वो किसी काम से घर आए तो उन्हें स्कूटी के न होने का पता चला। आसपड़ोस के लोगों से पता किया, लेकिन किसी ने चोर को नहीं देखा था।

इस बारे पुलिस में शिकायत भी दर्ज़ करवाई है। उन्होंने बताया कि आसपास सीसी कैमरे नहीं हैं, पुलिस ने गली से मुख्य मार्ग तक जाने वाले तमाम रास्तों पर लगे सीसी कैमरों की पड़ताल भी कर ली, लेकिन स्कूटी चोर का कुछ पता नहीं चला।

फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आवश्यक मुरम्मत के दृष्टिगत गोविंदगढ़ मोहल्ला सड़क रूट 10 मार्च 2024 तक डाईवर्ट

एलाइड सर्विसेज के आवेदन तिथि बढ़ी…वेबसाइट पर अधिसूचना जारी 

बाग़ी 6 विधायक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट…आज आ सकता है बड़ा फैसला…आया राम गया राम पर निर्णय 

हिमाचल मंडी से पंडोह के बीच में नेशनल हाईवे बंद….

पंजाब रोडवेज बस की कार से टक्कर…दो गंभीर घायल 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles