19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

घर वापस लौट रही 21 वर्षीय युवती की गला घोटकर हत्या… पूरे इलाके में दहशत का माहौल

Asokatime’s… 17 October 

जिला शिमला रामपुर उपमंडल के झाकड़ी इलाके में रविवार एक लड़की के गला घोट कर हत्या कर दी गई।

मृतक युवती की पहचान 21 वर्षीय अनीता निवासी गांव कुन्नी के रूप में हुई है बता दे कि किस वर्षीय अनीता रामपुर कॉलेज की छात्रा थी। लड़की का शव कोटलाकुन्नी सड़क किनारे बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार युक्ति शनिवार को कोटला स्थित रिश्तेदार के पास गई हुई थी रविवार दोपहर बाद में कोटला से घर लौट रही थी इसी दौरान युक्ति अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी। मां से बात करने के दौरान बीच में ही फोन कट जाता है जिससे मां को एहसास होता है कि उसकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है मां अपनी बेटी के मोबाइल पर कई बार कॉल करती है लेकिन फोन नहीं उठाया जाता है।

इसी दौरान मां अपने बेटे को ढूंढने के लिए कोटला के लिए निकली तो घर से कुछ दूरी पर सड़क के ऊपर युवती का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी एकत्रित किए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसे लेकर आईपीसी की धारा 302 में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles