18.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

घटिया दवाओं पर हाईकोर्ट संज्ञान के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने भी तोड़ी चुप्पी…

पांवटा साहिब बद्दी बरोटीवाला इन जगहों पर हो रहे दवाओं के सैंपल फेल

Ashoka Times…21 may 23

हिमाचल प्रदेश में घटिया दवाई बनाने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने दिए हैं यह निर्देश हाईकोर्ट के कड़े संज्ञान के बाद स्वास्थ्य मंत्री की ओर से आए हैं।

हाईकोर्ट की फटकार के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि स्वास्थ्य विभाग घटिया दवाइयां बनाने वाली कंपनियों पर निरंतर नजर बनाए हुए है। ऐसी कंपनियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बद्दी एरिया से ड्रग डिपार्टमेंट ने 2 लोगों को गिरफ्तार और आईपर फार्मा कंपनी को सील कर दिया है। फर्जी ढंग से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर दवाइयां बना रही दो-तीन कंपनियों पर भी विभाग ने कार्रवाई की है। किसी भी कंपनी को लोगों के जीवन से खिलवाड़ की छूट नहीं दी जाएगी। विभाग को इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए।

बता दें कि बद्दी बरोटीवाला और पांवटा साहिब काला आम इन जगहों पर से भी लगातार दवाओं के सैंपल फेल हो रहे हैं विशेष तौर पर कुछ कंपनी है जिनकी दवाएं के बार-बार सैंपल फेल हो रहे हैं।

हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

घटिया दवाओं के मामले में हाईकोर्ट ने भी प्रधान सचिव स्वास्थ्य को नोटिस जारी किया है। निदेशक स्वास्थ्य, स्टेट ड्रग कंट्रोलर को प्रतिवादी बनाया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 23 जून की निर्धारित की गई।

2 बदमाशों से अकेले भिड़ गए रविंद्र कुमार… दिनदहाड़े चोरी की नीयत से घुसे थे दो बदमाश…

बड़ी तोंद वाले पुलिसकर्मियों को अल्टीमेटम …तोंद कम करें या रिटायरमेंट ले…

10 बजे सोने से आपको मिलेंगे ये गजब के फायदे…

हिमाचल में भांग की खेती की अपार संभावनाएं हैं- राजस्व मंत्री 

कार्यालयों में उपलब्ध ई-कचरे का समयबद्ध निपटारा करें सभी विभाग -उपायुक्त

फारेस्ट क्लीयरेंस के मामलों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें विभाग-सुमित खिमटा

ए.के.एम. का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत- 

महाराष्ट्र से घूमने आई महिला को यूं आई अचानक मौत ….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles