10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

गुरूद्वारा श्री पांवटा साहिब के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़कर 20 हजार रुपए और बैग चोरी ….

Ashoka Times….25 april 2025

गुरूद्वारा श्री पांवटा साहिब के सामने खड़ी श्रद्धालु की गाड़ी के शीशे तोड़कर 20 हजार रूपया कैश और एक कपड़ों का बैग चोरी हो गया। वहीं बदमाशों की हिम्मत की भी दाद देनी होगी जिन्होंने 50मीटर दूर पांवटा पुलिस स्टेशन इतने नजदीक होते हुए भी वारदात को अंजाम दिया।

बता दे तो गुरुद्वारा से पोंटा साहिब के बाहर में गाड़ियां खड़ी रहती है। मिली जानकारी अनुसार गुरूद्वारा श्री पांवटा साहिब के बाहर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मत्था टेकने पांवटा साहिब पहूंचे श्रद्धालु सुखविंदर सिंह निवासी मोहाली पंजाब ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मत्था टेकने आए थे। जब वह मत्था टेक कर वापिस गाड़ी के पास पहुंचे तब तक बदमाशों ने गाड़ी के शीशे, हैंडल तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि पांवटा थाना मे उन्होने शिकायत दी है । उम्मीद है कि जल्द ही गाड़ी से ₹20,000 और कपड़ों का बैग चुराने वाले पुलिस गिरफ्त में होंगे ।

बता दे की गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के बाहर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड भी रहते हैं। इसके अलावा बिल्कुल साथ ही पुलिस स्टेशन भी है ऐसे में बदमाशों की ये हरकत काफ़ी गंभीर है।

Previous article
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles