12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

खड्ड में नहाने उतरे दो आईटीआई प्रशिक्षुओं की मौत…

Ashoka time’s…25 September 23 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद के घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसोल गांव के समीप खड्ड में डूबने से आईटीआई प्रशिक्षुओं की मौत होने का समाचार मिला है। घुमारवीं की निजी आईटीआई (ITI) के कुछ प्रशिक्षु मोर सिंघी क्षेत्र में बिजली की फिटिंग करने के लिए आए हुए थे। बिजली की फिटिंग का कार्य करने के बाद प्रशिक्षु कसोल में खड्ड की तरफ चले गए।

इस दौरान दो प्रशिक्षु खड्ड में नहाने के लिए उतर गए। साथी युवकों ने उन्हें मना भी किया, लेकिन वे नहीं माने और खड्ड में नहाने के लिए उतर गए। नहाने के दौरान खड्ड में डूब गए। मृतकों की पहचान प्रिंस (20) पुत्र ठाकुर दास निवासी गांव डंगार व युवराज पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव कोटला बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है।

घटना रविवार शाम की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवकों के शव बरामद किए। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। डीएसपी चंद्रपाल सिंह मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल में तीन मंजिला जलकर राख…बुजुर्ग सहित दो गायों की मौत…

वन विभाग पांवटा की अनदेखी का शिकार हो रहे शहर के सबसे बड़े पार्क…

पति ने किए पत्नी के गहने चोरी, ऐसे खुला राज….

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत…दो गंभीर घायल

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles