20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

को-एड डे स्कूल कैटेगरी के अंतर्गत मिला अवार्ड…द रोज़ ऑर्किड

Ashoka Times….7 November 2025

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल पोंटा साहिब ने एक बार फिर अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बना कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस बार नई दिल्ली में इंडियन स्कूल रैंकिंग अवॉर्ड्स 2025 के तहत को-एड डे स्कूल कैटेगरी के अंतर्गत अवार्ड प्राप्त किया है। स्कूल ने यह सम्मान देश भर से आए स्कूलों में से राष्ट्रीय स्तर पर 356, प्रदेश स्तर पर ग्यारहवां एवं पांवटा साहिब में पहला स्थान प्राप्त किया ।

उल्लेखनीय है कि द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर इस साल दूसरा बड़ा अवॉर्ड जीतकर अपने नाम की है।

इससे पहले भी द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने इसी साल इंडियन स्कूल अवॉर्ड्स में स्कूल विद एक्सीलेंस इन को करिकुलर एक्टिविटीज कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड जीता था ।

स्कूल की इस बेहतरीन उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर श्री ललित शर्मा , डायरेक्टर शैक्षणिक श्रीमती अंजू अरोड़ा , प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सैनी एवं उप प्रधानाचार्य श्रीमती प्रिया सरीन ने सभी शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों को बधाई दी।

प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सैनी ने कहा की यह सफलता हमारे विद्यालय के समर्पण, मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक है। उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि भविष्य में हम इस सफलता को और भी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे ।

Previous article
Next articleAustralia Celebrity Pokies

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles