13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

केंद्र सरकार की विकसित भारत यात्रा का संगड़ाह में हुआ स्वागत…

मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों पर दी गई जानकारी

Ashoka time’s…15 March 24 

संगड़ाह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा शुक्रवार को संगड़ाह पहुंची। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर तथा रणजीत चौहान, विजेंद्र शर्मा, विनोद ठाकुर प्रताप सिंह, कुशल सिंह व अनिल भारद्वाज आदि भाजपा रेणुकाजी मंडल पदाधिकारियों द्वारा रथ यात्रा का अभिनंदन किया गया।

मुख्य बाजार संगड़ाह में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने, भगवान राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, सीएए लागू करने, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन व उज्वला गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को विकासित हो रहे भारत व पीएम मोदी की तस्वीर वाले कैलेंडर भी वितरित किए। मंडल विस्तारक अनिल बेहरटा ने बताया कि, आज रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों से होकर रथ यात्रा निकाली।

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले झंडे-बैनर आदि की दरें तय…

पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या कर…. जांच में जुटी पुलिस 

सड़क दुघर्टनाग्रस्त में दो लोगों की मौत…एक गंभीर घायल 

भाटांवाली पंचायत प्रधान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles