13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

कुलदीप सिंह पठानिया 11 फरवरी तक विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर…

Ashoka time’s…4 February 24 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 4 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। पठानिया 4 फरवरी को सायं सिहुन्ता पहुंचेंगे। जिला लोक संपर्क अधिकारी खेम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 5 फरवरी को पंचायत भवन तथा पटवार वृत खडेड़ा के भवन का लोकार्पण करने के साथ खडेड़ा-ओहरा सम्पर्क सड़क का शिलान्यास एवं मनोला से महोट सम्पर्क सड़क के विस्तार का शिलान्यास करने के पश्चात राजकीय उच्च पाठशाला खडेड़ा के वार्षिक पारितोषिक समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेंगें। 

विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 6 फरवरी को ग्राम पंचायत अवांह के तहत लजेरा- सेल सम्पर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला अवांह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 7 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुहण के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के पश्चात ग्राम पंचायत सुदली के तहत मुख्य सड़क से गांव कुट तक सम्पर्क सड़क का शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित भी करेंगें। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी को कुलदीप सिंह पठानिया कटोरी (डोबाला डंगा) से छम्बर गांव तक सम्पर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे तथा दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

इसी तरह 9 फरवरी को राजकीय उच्च पाठशाला मठोलु के चार अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास करने के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष स्कूल में आयोजित होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 10 फरवरी को राजकीय उच्च पाठशाला तला के चार अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास करने के पश्चात स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 11 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेंगे तथा दोपहर बाद वे शिमला के लिए रवाना होंगे।

आपदा प्रभावितों को समय पर मिले मुआवजा-जगत सिंह नेगी

मंत्री जी ये क्रेशर हमारी फसलें तबाह कर रहा है…मुगलांवाला-करतारपुर में लगे क्रेशर का विरोध

करंट लगने से झुलसे विद्युत कर्मी को Medical College रेफर 

अजौली पंचायत में पटवारी लेती है रिश्वत…मंत्री के सामने ग्रामीण ने लगाई न्याय की गुहार….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles