10.3 C
New York
Saturday, October 31, 2026

एक करोड़ से होगा अतिरिक्त भवन का निर्माण – रोहित ठाकुर 

Ashoka time’s…13 September 24 

प्रदेश सरकार स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने को दृढ़ संकल्प है ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्राप्त हो सके।

यह उदगार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजगनढ़ क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के उप मण्डल के गांव शावगा में 1 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त आवास का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त भवन का निर्माण कर करोड़ रुपए से किया जाएगा ताकि बच्चों को पढ़ाई के अलावा बैठने की सुविधा भी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इस श्रेत्र की अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने शिरगुल महाराज मन्दिर शाया के डंगे के लिए 7 लाख रुपए और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शावगा के बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु 20 हजार रुपए देने की घोषणा की।

इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने शरगाव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 51 लाख रुपए की लागत से बने साइंस ब्लाक भवन का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि स्कूल के इस साइंस ब्लाक का निर्माण भारत संचार निगम लिमिटेड से करवाया गया है । उन्होंने कहा कि पहले साइंस ब्लाक न होने के कारण विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था परन्तु अब इस भवन के बन जाने से विद्यार्थियों को बैठने की अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होने के साथ साथ विज्ञान विषय की पढ़ाई की सुविधा भी प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि इस नये साइंस ब्लाक में विद्यार्थियों को वह सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिनकी उन्हें आवश्यकता है और जमा एक व दो कक्षा के विद्यार्थियों को अब प्रेक्टिकल

करने के लिए मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक लोकेश तोमर ने मुख्य भूमिका अतिथि का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्रीमती रीना कश्यप विधायक पच्छाद ‌, श्री जी.आर. मुसाफिर पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष, विधानसभा, श्रीमती दयाल प्यारी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा, श्री दिनेश आर्य, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत,‌ श्री आनन्द परमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, एसडीएम राजगढ़ श्री राज कुमार ठाकुर, महिला मंडल, नव युवक मंडल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सीबीआई पिंजरे का तोता ना होकर निष्पक्ष एजेंसी होने का प्रयास करें….SC

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए चयन

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 14 से 16 अक्तूबर तक….गुंजित चीमा

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles