11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए चयन

Ashoka Times….12 September 2024

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए चयनित होकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। इसमें आयुष्मान गाबा कक्षा IX का चयन राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है ।

अरशमीत कौर ,कक्षा VI (बैडमिंटन) , उत्कर्ष, कक्षा VIII (एथलेटिक्स) और सक्षित, कक्षा IX (एथलेटिक्स) का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इन छात्रों की मेहनत और लगन ने उन्हें इन प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर प्रदान किया है, जो स्कूल के लिए गर्व का विषय है।

स्कूल की प्रिंसिपल, ममता सैनी ने शिक्षकों और छात्रों को इस सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिए, बल्कि हमारे स्कूल के लिए भी गर्व का क्षण है। हमें उम्मीद है कि वे इस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।”

छात्रों के चयन से स्कूल के खेल कार्यक्रमों को नई ऊर्जा मिली है और अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली है कि वे खेलों में अपनी प्रतिभा को निखारें।

स्कूल निदेशक ललित शर्मा, निदेशक शिक्षाविद श्रीमति अंजू अरोरा ने सभी खेलकूद शिक्षकों, संजीव कुमार, अविनाश चौधरी एवं ज्ञान सिंह को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार बच्चों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles