Home / News / एक करोड़ की LSD बरामदगी मामले में केरल का सप्लायर गिरफ्तार, केरला से जुड़े तार…

एक करोड़ की LSD बरामदगी मामले में केरल का सप्लायर गिरफ्तार, केरला से जुड़े तार…

एक करोड़ की LSD बरामदगी मामले में केरल का सप्लायर गिरफ्तार, केरला से जुड़े तार…

Ashoka Times ….14 March 2026

शिमला में 11.57 ग्राम एलएसडी की 562 स्ट्रिप्स बरामदगी के मामले में पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सप्लायर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से केरल का निवासी है और इस मामले में शिमला पुलिस को उसकी तलाश थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पहले शिमला में एलएसडी की 562 स्ट्रिप्स बरामद की थीं, जिसके बाद जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने हरियाणा के गुरुग्राम में दबिश देकर कथित सप्लायर को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस पूरे मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। शिमला पुलिस का कहना है कि प्रदेश में नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons