13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई लम्बित वन संरक्षण अधिनियम प्रकरणों की बैठक…

Ashoka Times….30 November 2024

नाहन 30 नवम्बर- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त के सभागार में लंबित वन संरक्षण अधिनियम प्रकरणों के बारे में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न प्रयोक्ता संस्थाओं द्वारा वन विभाग के परिवेश पोर्टल पर आवेदित केसों के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने सभी प्रयोक्ता संस्थाओं को प्रमुखता से इन केसों को शीघ्र निपटान करने तथा जिन केसों को 90 दिनों में कोई कार्यवाही न होने के कारण पोर्टल से हटा दिया गया था उनकों पुनः सुचिबद्ध करने के निर्देश दिए ताकि केसों में आगामी कार्यवाही समयबद्ध तरीके से की जा सके।
उन्होंने सभी वन मंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि प्रयोक्ता संस्थाओं को परिवेश पोर्टल पर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा  है तो उस स्थिति में उनका मार्गदर्शन करना सुनिश्चित करें ताकि पोर्टल पर लंबित केसों को शीघ्र ही सैधांतिक अनुमति हेु उच्च अधिकारियों को भेजा जा सके।

उन्होंने  कहा कि जिन केसों का एरिया एक हेक्टेयर से कम है तथा उसमें अधिकतम 75 वृक्षों तक का  कटान किया जाना है या जिस एरिया में कोई पेड़ नहीं है तो ऐसे केसों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत संबंधित वन मंडल अधिकारी से निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनुमति लेने के लिए आवेदन करें।

बैठक में जिला वन अधिकारी रामपाल सिंह, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग आलोक जुनेजा, आकाश विश्नोई, राजकीय महाविद्यालय ददाहू, ई0 रोहित वर्मा, अधीक्षक डा0 वाई एस परमार राजकीय  मेडिकल कॉलेज नाहन नरेश शर्मा तथा जिला सिरमौर के सभी वन मंडल अधिकारियों सहित अन्य विभागों  के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles