13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

उद्योग मंत्री ने चालदा महासु महाराज जी के द्राबिल में पहुंचकर आशीर्वाद किया प्राप्त..

Ashoka time’s…14 December 25

उद्योग, संसदीय मामले ,श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज सपरिवार बोठा महाराज द्राबिल व चालदा महासु महाराज जी को द्राबिल में उनके शिविर में पहुंचकर नमन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया व श्रद्धालुओं से भेंट की।

इस अवसर पर महासू मंदिर समिति द्राविल सदस्य व पूर्व प्रधान बस्तीराम शर्मा ने मंत्री महोदय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उद्योग मंत्री ने बताया कि चालदा महाराज लगभग 3:00 के करीब द्राबिल गांव में पहुंचे जहाँ उनके दर्शन हेतु हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड से भारी संख्या में श्रद्धालु द्राबिल गांव में पहुंचे और चालदा महाराज के जयकारे लगा कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
महासू मंदिर कमेटी द्राबिल व आसपास के अनेक गांव की ओर से मेहमानों के स्वागत व ठहरने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । इस आयोजन में प्रशासन की ओर से भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है और यह सम्पूर्ण कार्यक्रम कार्य योजना के अनुरूप सुचारू रूप से चल रहा है जिसमें बिजली, पानी, यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल रखी जा रही है। चालदा महाराज आज दोपहर बाद द्राबिल से पशमी गांव की ओर प्रस्थान करेंगे और देर रात पशमी गांव में विराजमान होंगे।

इस दौरान, अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा,
ओ एस डी अतर राणा, पूर्व प्रधान बस्तीराम शर्मा व महासू मंदिर समिति द्राबिल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles