10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

ईद पर मुस्लिम समाज ने मांगी अमन और शांति की दुआ…

हिंदू और सिख समुदाय ने दी मुस्लिम भाइयों को ईद पर्व पर बधाइयां…

Ashoka Times….1 april 2025

पांवटा क्षेत्र में सुबह मिश्रवाला, मुख्य बाजार जामा मस्जिद सहित नवादा समेत विभिन्न ईदगाहों और मस्जिद परिसरों में ईद की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान अमन शांति और भाईचारे की दुआ मांगी गई।

उप मंडल पांवटा साहिब सहित जिला सिरमौर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय ने ईदगाहों और मस्जिद परिसरों में ईद की नमाज पढ़ी वही हिंदू और सिख समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद पर्व पर बधाइयां दीं।

पांवटा उपमंडल क्षेत्र के निवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य नासीर रावत, पूर्व बीडीसी सदस्य फरीज खान, मौलाना कबीरुदीन फारान, पूर्व प्रधान मंजूर अली, यासीन, जुल्फकार अली, असगर अली, आलम, ने कहा कि आज ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया है। इसे मुस्लिम समुदाय का दूसरा सबसे मुख्य त्योहार माना जाता है। पांवटा साहिब में ईद-उल-फितर पर्व धूमधाम से मनाया गया.

बता दें कि पांवटा, नवादा, देवीनगर, कोटा मुख्य बाजार, माजरा, पुरूवाला में सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिमों की भीड़ उमड़ी रही। इसके अलावा पांवटा की जामा मस्जिद, मिश्रवाला, पीपलीवाला, क्यारदा, भगवानपुर, कुंडियों, कुंजा पीपलीवाला में ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और अमन शांति के लिए अपील की।

वहीं, मस्जिद टोका नगला में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई व उसके बाद सेवईयां बांट कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles