14.2 C
New York
Friday, October 30, 2026

इंटरनेट के दुष्प्रभावों, गुड टच बेड टच को लेकर बच्चों को किया जागरूक …

Ashoka Times…8 August 23 sirmour

वन स्टॉप सेंटर नाहन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शावगा कांडों में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना तथा बच्चों को बचाव एवंम सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाना था।

कार्यक्रम की शुरुवात रविता चौहान काउंसलर वन स्टॉप सेंटर नाहन द्वारा बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत इंटरनेट के दुष्प्रभावों ,गुड टच बेड टच , घरेलू हिंसा तथा बालिकाओं के साथ हो रहे शारीरिक एवंम मानसिक उत्पीडऩ के बारे में बताया गया तथा उनसे बचाव व सुरक्षा संबंधी तरीकों से अवगत करवाया गया। काउंसलर द्वारा वन स्टॉप सेंटर के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाईन नंबर जैसे चाईल्ड हेल्पलाईन -1098, महिला हेल्पलाईन -181, साइबर क्राइम सेल 1930, पूलिस -100 आदि उपलब्ध करवाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर 24×7 सेवाओं का लाभ उठाया जा सके ।

शिविर में अनिल चौहान द्वारा बच्चों को बताई गई जानकारी पर अमल करने हेतु कहा गया व स्कूल की अध्यापिका श्रीमती अतरो देवी ने भी बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाईन नंबरों का उपयोग करने के बारे में बताया। श्रीमती बबीता देवी ने विद्यार्थियों को घरेलू उत्पीड़न न सहने व उसे रोकने के बारे में जानकारी दी।

आज दिनांक 08 अगस्त 2023 को वन स्टॉप सेंटर नाहन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शावगा कांडों में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना तथा बच्चों को बचाव एवंम सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाना था। कार्यक्रम की शुरुवात रविता चौहान काउंसलर वन स्टॉप सेंटर नाहन द्ववारा बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई गुड टच बेड टच के बारे में बताया गया साथ ही वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाईन नंबर उपलब्ध करवाए गए।

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त प्रधानाचार्य महोदया श्रीमती सविता नेगी ने जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु आभार व्यक्त किया। शिविर में स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य महोदया श्रीमती सविता नेगी , श्री अनिल चौहान ,श्रीमती बबीता देवी , श्रीमती अतरो देवी , मनोज शर्मा,राजेंद्र कुमार व सेवादारिन कबीला देवी समेत 100 से अधिक विद्यार्थी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles