13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

आरोपी 10 से 12 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुका….रिमांड के दौरान बात कबूली

Ashoka time’s… 28 January

जिला सिरमौर के काला आम में फेक करंसी बनाने वाले आरोपी शाहिन अंसारी(42) निवासी कुंदन का बाग (नाहन) ने अब तक 10,000 से 12,000 रुपये का सामान खरीदकर बाजार में नकली नोट चला चुका है।

शाहिन अंसारी पर आरोप है कि वह अपने घर पर कलर प्रिंटर से 50, 20 और 10 के नोट छापता था।रिमांड पर चल रहे आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह बात कबूली। आरोपी ने घर पर तैयार किए 50 और 100 रुपये के जाली नोटों से कालाअंब सहित नाहन और पांवटा साहिब के बाजारों से सामान खरीदा। पुलिस ने आरोपी के घर से लैपटॉप, प्रिंटर और कागज कब्जे में ले लिए हैं।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने जाली नोट स्वयं घर पर तैयार किए और जाली नोटों से खरीदारी भी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी के घरवालों को भी पता नहीं था कि वह जाली नोट छाप रहा है। उसने अपने घरवालों को बता रखा था कि वह ऑनलाइन काम करता है। फिलहाल आरोपी का संबंध किसी बड़े गिरोह से होने की बात सामने नहीं आई है। रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद 28 जनवरी को आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से प्रिंटर, कागज और लैपटॉप बरामद हुआ है। मामले की पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है।

ददाहु अस्पताल में दर्द से तड़पती रही महिलाएं… आपातकालीन वार्ड से नदारद रहे डॉक्टर

इस तरह परिवार की आर्थिकी को मजबूत कर रहे मेहरबान..

महिलाओं को कैसे मिले पैंशन सुविधा आज हो सकता है साफ…

सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर महापर्व का आयोजन….

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles