13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

आपदा प्रभावित लोगों के लिए कालेज स्टूडेंट ने की राहत राशि एकत्रित ….

Ashoka Times 26 August 23 sirmour 

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू के आपदा प्रबन्धन क्लब द्वारा शनिवार को आपदा हेतू राहत राशि एकत्रित की गई। 

क्लब के विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों विद्यार्थियों और स्थानीय बाजार से प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक आपदा के लिए राहत राशि एकत्रित की गई।

क्लब के संयोजक एवं इतिहास विषय के सहायक प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थी द्वारा कुल ₹21000 की राशि आपदा राहत कोष के लिए एकत्रित की गई। क्लब के सदस्य सहायक प्राध्यापक रमेश कुमार व डॉ० मिल्लाराम ने इस दौरान विद्यार्थियों का भरपूर सहयोग किया। क्लब के विद्यार्थी सदस्यों में शामिल तृतीय वर्ष के अखिल, लविश वीरेंद्र, विष, निशा, अंजलि द्वितीय वर्ष की रेशमा, रेखा, सचिन और प्रथम वर्ष की आशिमा, भूमिका, अक्षय, केलाश और राकेश ने व्यापारी वर्ग से आपदा के लिए राहत राशि एकत्रित की। साथ ही क्लब के संयोजक, सदस्य और विद्यार्थियों ने व्यापारियों व आमजन से आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग करने की अपील की। महाविद्यालय की हिंदी विषय की सहायक प्राध्यापक व कार्यवाहक प्राचार्य नीलम कुमारी ने आपदा प्रबंधन क्लब के इस कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार के नैतिक कार्यों में आगे आने की अपील की। क्लब द्वारा यह राशि ड्राफ्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए भेजी जाएगी।

19 वर्षीय यूवक से डेढ़ लाख का चिट्टा बरामद … दिल्ली से की जा रही थी तस्करी 

300 साल पुरानी बाबा भूरेशाह मंजार तोड़ने को लेकर अफवाह… मौके पर पहुंचे सैकड़ो लोग…

पंजाब के युवक सहित तीन चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ट्रेन की पटरी पर की आत्महत्या, धड़ से सिर हुआ अलग, पुलिस ने किया मामला दर्ज….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles