12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आपदा प्रभावित की अनदेखी को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन…SDM को सौंपा ज्ञापन…

Ashoka Times…10 July 2025

भाजपा के नेताओं का मानना है कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों को राहत नहीं पहुंचा पाई है। उनकी अनदेखी की जा रही है जिसके कारण प्रदेश के सैकड़ो परिवारों का जीना मुहाल बनता जा रहा है।

वीरवार को भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण विभाग तथा एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल, मंडल के तीनों अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष अजय सकलानी, भाजपा उपाध्यक्ष राजीव सूद तथा महासचिव शक्ति राणा की मौजूदगी में विधायक ने कहा कि प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। करीब 15 परिवारों के 50 से अधिक सदस्य बेघर हुए हैं। नौहली, गुम्मा, खारसा, टिकरी मुशैहरा सहित लडभड़ोल क्षेत्र में बरसात से हालात ऐसे हैं कि कई लोगों के घरों में दरारें आ गई है।

मवेशी बह गए हैं। लोग सरकार की ओर देख रहे हैं लेकिन उन्हें मुआवजे के तौर पर सिर्फ एक तिरपाल दिया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने उपमंडल में बंद 24 मार्गों को खोलने के लिए ज्ञापन प्रशासन को दिया। साथ ही सड़कों को तत्काल बहाल न करने पर बड़े धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विधायक ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीते 8 माह में ही विभाग की ओर से 18 करोड़ की लागत से 2900 टेंडर लगाए गए हैं। निर्माण कार्य अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं। एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि विधायक सहित ग्रामीणों ने मांगपत्र सौंपा है। इस पर आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित विभाग को दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

उधर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जेपी नायक ने कहा कि खराब मौसम के चलते कुछ सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। बंद पड़ी सड़कों को जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

वहीं कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि अभी भी केंद्र सरकार उस स्तर पर प्रदेश सरकार की आर्थिक मदद नहीं कर रही है जिसके कारण इस आपदा की घड़ी में हिमाचल प्रदेश की सरकार अकेली अपने दम पर जूझ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles