12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आधार अपडेट के लिए तीन-तीन दिनों तक लगना पड़ रहा लाइनों में… परेशानी में आम नागरिक

Ashoka Times…25 सितंबर 23

फूलपुर, राजबन, पांवटा साहिब आधार अपडेट के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइन आधार केंद्र के बाहर लगी हुई है लोगों की तीन-तीन दिन तक आधार अपडेशन को लेकर बारी नहीं आ रही है।

बता दे के फूलपुर आधार केंद्र में लोगों की भारी भीड़ के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसके अलावा राजवान और पांवटा साहिब में भी लोगों को आधार अपडेशन के लिए तीन-तीन दिन आकर लाइनों में लगना पड़ रहा है ऐसे में दूर-दराज क्षेत्र या कंपनियों से छुट्टी लेकर आ रहे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इस बारे में दीपचंद, किशोरी लाल, मदनलाल, मनीष कुमार, रेखा देवी और अन्य दर्जनों लोगों ने बताया कि आधार अपडेशन के लिए यहां पर लोग तीन दिन से लाइनों में लगे हुए हैं लेकिन फिर भी बारी नहीं आ रही है । उन्होंने बताया कि अक्सर आधार केंद्र पर सर्वर की समस्या रहती है। जिसके कारण कईं-कईं घंटे तक काम ठीक से नहीं हो पता सरकार द्वारा जिस कंपनी को भी यह काम दिया गया है उनकी कोई जिम्मेदारी फिक्स करनी चाहिए।

वहीं लोगों ने कहा कि सरकार या प्रशासन मिलकर पंचायत में आधार अपडेशन के लिए कैंप लगाए ताकि आम नागरिक को कई कई दिन अपना काम धंधा छोड़कर आधार अपडेशन के लिए लाइनों में ना लगना पड़े।

वह इस बारे में जब एसडीएम गुंजीत चीमा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला अभी आया है संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी और जो भी संभव होगा आम जनता को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

दो अलग मामलों में चरस और अवैध कच्ची शराब बरामद, दो को लिया पुलिस ने हिरासत में…

हर घर -हर गांव स्वच्छ होने पर ही स्वच्छ भारत बनेगा-सुमित खिमटा

हिमाचल में तीन मंजिला जलकर राख…बुजुर्ग सहित दो गायों की मौत…

 

वन विभाग पांवटा की अनदेखी का शिकार हो रहे शहर के सबसे बड़े पार्क…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles