Home / Crime/ Accident / अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद….पांवटा पुलिस की बड़ी कामयाबी….

अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद….पांवटा पुलिस की बड़ी कामयाबी….

अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद….पांवटा पुलिस की बड़ी कामयाबी….

13 March 2026

पौंटा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अवैध रूप से बेचे जा रहे रहे हथियार के साथ एक युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी यूवक से एक पिस्टल और दो मैगजीन व 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत SIU/CYBER CELL नाहन जिला सिरमौर की पुलिस टीम ने अवैध पिस्टल और जिंदा रौन्द बरामद किए। पुलिस टीम को गुप्त सुचना मिली कि मेहरबान उर्फ अरबाज पुत्र कमरुदीन निवासी गाँव मैहरुवाला पाँवटा साहिब उम्र लगभग 22 साल जो काफी समय से अवैध पिस्टल व देसी कटों का ईलाका में खरीद फरोख्त का काम करता था तथा अपराधिक प्रवृति का है।

वर्तमान समय में भी उसके पास एक अवैध रूप से पिस्टल है जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी मेहरबान उर्फ अरबाज के घर से तलाशी के दौरान एक पिस्टल तथा 02 मैगजीन के साथ कुल 8 जिन्दा रौन्द बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर आरोपी मेहरबान उर्फ अरबाज के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला मे आर्मस एक्ट की धारा 25, 30 के तेहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है और अन्वेषन जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons