Home / Crime/ Accident / अवैध खैर की लकड़ी के साथ व्यक्ति गिरफतार… मामला दर्ज

अवैध खैर की लकड़ी के साथ व्यक्ति गिरफतार… मामला दर्ज

अवैध खैर की लकड़ी के साथ व्यक्ति गिरफतार… मामला दर्ज

Ashoka time’s…11 October 23 

नालागढ़ उपमंडल की पुलिस चौकी जौघों की टीम ने वन विभाग के कर्मचारियों के जॉइन्ट ऑपरेशन ने नाकाबन्दी के दौरान दो व्यक्ति अवैध खैर की लकड़ी के साथ पकड़ने में सफलता हासिल करी है।

वन विभाग के कर्मचारी ने एक पिकअप ( HP 12Q-5802) को रोककर चैक किया। गाडी से खैर की लकडी (79 मौछे) बरमाद किये गए।

गाड़ी मालिक की पहचान नरेश कुमार पुत्र दाता राम निवासी गांव खोबला तहसील रामशहर तथा परिचालक की शिनाख्त गोपाल सिंह पुत्र सरवण कुमार के तौर पर हुई है।

लकड़ी को लेकर वैध कागजात पेश नहीं किये जा सके। पुलिस थाना नालागढ़ में आईपीसी की धारा 379,34 व भारतीय वन अधिनियम की धारा 41,42 के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है।

सिरमौर जिला के मतदान केन्द्रों की सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित…सुमित खिमटा

‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल की वन्य संरक्षण के प्रति जागरूकता बनी मिसाल…

76 पदों पर 17 अक्तूबर को उप रोज़गार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू आयोजित…

धूमधाम से मनाया जाएगा बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेला…सुमित खिमटा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons