16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

अवैध खनन…आखिर कौन किसके लिए कर रहा अवैध खनन… पढ़िए पर्दे के पीछे की कहानी…

Ashoka Times…5 March 

हिमाचल प्रदेश सीमा पर लगातार अवैध खनन जारी है यमुना की छाती पर चढ़कर माफिया अवैध तरीके से खनन कर रहा है और उनसे भी ऊपर बैठे आकाओं को पहुंचा रहा है।

दरअसल सवाल यह है कि आखिर ट्रैक्टरों से जो अवैध खनन किया जाता है वह किसके लिए किया जा रहा है इस बारे में जब जांच पड़ताल की गई तो सामने आया कि पूरे दिन यमुना में दौड़ने वाले अवैध ट्रैक्टर बड़े क्रशरों पर यह माल डालते हैं प्रति ट्रैक्टर उन्हें 8 से ₹10 क्विंटल क्रशर मालिक देते हैं।

वही जब कार्रवाई की बात आती है तो इन ट्रैक्टर वालों पर वन विभाग पुलिस माइनिंग सभी चालान करते हैं लेकिन जिनके लिए है अवैध खनन कर रहे हैं उन पर अक्सर कुछ रियायत बरती जाती है। हालांकि पहली कड़ी में दोषी वह ट्रैक्टर चालक है जो अवैध खनन कर रहे हैं लेकिन अगर आप अवैध खनन रुकना चाहते हैं तो जहां से इन्हें अच्छे खासे पैसे अवैध खनन के मिल रहे हैं वहां पर में बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उधर उत्तराखंड पुलिस हो रही परेशान….

हिमाचल के खनन माफियाओं पर लगाम लगाना पछवादून के पुलिस प्रशासन के लिऐ मुसीबत बना हुआ है हिमाचल के खनन माफिया चोरी छिपे उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर जाते है जैसे ही विकासनगर पुलिस ओर तहसील प्रशासन कार्यवाही के लिए यमुना नदी में पहुंचते हैं तो यह भागकर हिमाचल की सीमा में घुस जाते हैं जिस वजह से संबंधित विभाग कार्यवाही नही कर पा रहे हैं ऐसे में हिमाचल प्रशासन की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में यमुना नदी कई किलोमिटर में फैली हुई है जिसका फायदा कही ना कही हिमाचल के खनन माफिया उठा रहे हैं ओर फजीहत विकासनगर पुलिस ओर तहसील प्रशासन की हो रही है लापरवाही का ठीकरा विकासनगर प्रशासन पर फुट रहा है जबकि विकासनगर पुलिस प्रशासन ने पछवादून क्षेत्र में अवैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया हुआ है लेकिन हिमाचल के खनन माफिया की वज़ह से उत्तराखंड के पुलिस प्रशासन को अधिकारियो से खरी खोटी सुननी पड़ रही है।

बड़ी कामयाबी….नशीले कैप्सूलों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार….पुलिस ने किया मामला दर्ज…

50 ग्राम स्मैक और 10 लाख रुपए से अधिक कैश के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

ड्राइविंग करते समय कर सकते हैं फोन पर बात नहीं कटेगा चालान… जानिए नियम

यूको आरसेटी संस्थान से 30 दिन का निःशुल्क ब्यूटिशियन का कोर्स…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles