12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में “जीव जंतु दिवस”का आयोजन….

Ashoka time’s…14 February 24 

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के एवं पशु पालन विभाग सिरमौर के संयुक्त तत्ववधान में राजकीय महाविद्यालय नाहन व् अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में “जीव जंतु कल्याण दिवस”का आयोजन किया गया।

पशु पालन विभाग के उप-निदेशक डा. नवीन कुमार सिंह ने यह जानकारी प्रदान की है।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में राजकीय महा विद्यालय नाहन व् अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन ने सराहनीय योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य पर पशु कल्याण मुद्दों पर जागरूकता पैदा करने हेतु महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन राइटिंग व् चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि राजकीय महा विद्यालय नाहन में “जीव जंतु कल्याण क्लब “का गठन भी किया गया।
अरिहंत इंटर नेशनल स्कूल नाहन के विद्यार्थीयों द्वारा भी पशु कल्याण मुद्दों पर जागरूकता पैदा करने हेतु चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय और स्कूल के अध्यापक वर्ग के अलावा पशु चिकित्सा अधिकारी डा. ऋतिका गुप्ता व् पशु औषधि संयोजक यशपाल भी उपस्थित रहे।

संचालित वार्षिक राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में हुआ आपदाओं पर जागरूकता कार्यक्रम

राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में किया आपदाओं पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम…

पांवटा साहिब में बदमाशों के हौंसले बुलंद…दुकान के ताले काटते सीसीटीवी में कैद…

हिमकेयर कार्ड जल्द करवायें रिन्यू -डा. अजय पाठक…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles