Home / News / अज्ञात हमलावरों ने युवक के सीने में दागी गोलियां…

अज्ञात हमलावरों ने युवक के सीने में दागी गोलियां…

अज्ञात हमलावरों ने युवक के सीने में दागी गोलियां…

युवक की हालत बेहद नाजुक…

Asokatime’s… 12 September 

जिला ऊना जनपद के हरोली उपमंडल से एक गोली कांड का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक के सीने में गोलियां दाग दी। युवक ऊना अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

युवक की पहचान रविंदेत कुमार उर्फ़ सेठी (30) निवासी दुलहड़ के रूप में हुई है। 

वारदात देर शाम  दुलहड़ की है। हमलावर बाइक पर आये थे। अग्निहोत्री ने कहा कि ये बेहद ही खतरनाक शूट आउट हुआ है।    

वही, अस्पताल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ये जानकारी है कि युवक पर खेल स्टेडियम में हमला किया गया है। 

अग्निहोत्री की मानें तो कांग्रेस समर्थक युवक पर दो गोलियां चलाई गई हैं। अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। फिलहाल घटना से जुड़ी जानकारी सामने आने में कुछ समय लगेगा, लेकिन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की माने तो युवक पर दो गोलियां चलाई गई हैं, युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

 

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons