11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

अंतरराज्यीय गाड़ी चोर गिरोह का पर्दाफाश…दो गिरफ्तार…

Ashoka Times…5 December 2025

पांवटा साहिब पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय गाड़ी चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है । जिसमें दो लोगों को पुलिस ने हरियाणा के खिजराबाद से गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब बीते माह कुंजा मतरालियों आईआईएम के समीप चोरी हुए ट्रैक्टर मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी मुर्सलीन (23) और बिलाल (24) निवासी ग्राम मलिकपुर खडेर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार 1 नवंबर को कुंजा मतरालियों क्षेत्र में आईआईएम संस्थान भवन के पास से एक ट्रैक्टर चोरी हुआ था। शिकायत मिलने के बाद रामपुरघाट प्रभारी मुख्य आरक्षी दयाल सिंह की अगुवाई में टीम ने
बुधवार को हरियाणा के खिजराबाद से आरोपी और ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया।

वीरवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस अब आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों और हिमाचल में हुई पूर्व चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

हालांकि अभी तक पांवटा साहिब कुंजा मत्रालियों में इन दोनों चोरों की मदद करने वाले आरोपियों का पुलिस पता नहीं लगा पाई उम्मीद है कि जल्दी उन लोगों का भी पर्दाफाश होगा जिन्होंने उक्त आरोपियों को पनाह और जानकारी दी थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles