हिल व्यू की छात्रा विवाना ठाकुर ने माजरा ब्लॉक से चेस प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान
Ashoka time’s…8 September 26
पांवटा साहिब। हिल व्यू पब्लिक स्कूल, माजरा की कक्षा 7वीं की प्रतिभाशाली छात्रा विवाना ठाकुर ने 4 सितंबर को आयोजित चेस प्रतियोगिता में माजरा ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है।
विवाना ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी उत्कृष्ट रणनीति, एकाग्रता और खेल कौशल का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता मिस काजल एवं श्रीमती शिवानी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया। विवाना के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उनका चयन जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर है। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती पूनम गोयल, एकेडमिक डायरेक्टर श्री अजय शर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती आशु शर्मा एवं कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह, अनीता मैंम, काजल मैंम एवं शिवानी मैंम ने विवाना ठाकुर को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। विवाना ठाकुर की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

