लाना-चेता में घर से लापता नन्ही आर्या तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
एनडीआरएफ ने साथ लगती खड्ड में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन…
Ashoka time’s…8 September 26
संगड़ाह। पुलिस थाना क्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली लाना-चेता पंचायत के घेवना गांव से रविवार सायं करीब 4 बजे लापता 4 वर्षीय आर्या का आज तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। 200 से ज्यादा ग्रामीण जहां रविवार से ही उसकी तलाश कर रहे हैं, वहीं मंगलवार को एनडीआरएफ टीम द्वारा भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा चुका है। खबर लिखे जाने तक उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने कहा कि, आज एनडीआरएफ टीम पंहुच चुकी है और साथ लगती खड्ड व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि, तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार व कुछ अन्य पुलिस तथा राजस्व कर्मी भी एनडीआरएफ के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। पंचायत प्रधान सुनील ठाकुर ने बताया कि, रविवार से जहां लगातार 200 से ज्यादा ग्रामीण तलाश कर रहे हैं, वहीं मंगलवार को एनडीआरएफ टीम भी तलाशी अभियान शुरू कर चुकी हैं और करीब अढ़ाई किलोमीटर दूर तक नोएट खड्ड में तलाशी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि, अपने भाई व बहन के साथ खेल रही आर्या उस समय गुम हुई जब उसके माता-पिता काम करने घर से बाहर गए थे।

