15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल प्रदेश बजट सत्र के पहले ही दिन भाजपा ने किया वाकआउट … 

कहां सरकार कार्यालयों पर जड़ रही ताले

Ashoka Times….14 March 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पहले ही दिन मंगलवार को करीब पौने 12 बजे स्पीकर ने प्रश्नकाल शुरू करने को कहा तो विपक्ष हंगामा शुरू कर दिया भाजपा विधायकों ने नियम-67 के तहत स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार करने व इस पर चर्चा मांगी।

काफी देर हंगामे के बाद मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। इससे पहले सदन में विपक्ष ने कहा कि सारा काम रोककर इस पर चर्चा की जाए कि विधायक क्षेत्र विकास निधि का पैसा क्यों रोका गया है। इससे सदन में दोनों पक्षों में खूब नोकझोंक हुई। इस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी बात कहने उठे तो उनके वक्तव्य के बीच विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी की। प्रश्नकाल शुरू होने के एलान के साथ ही भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि की अंतिम किस्त से हमें वंचित कर दिया गया है। विवेकाधीन अनुदान भी रोका गया है। परमार ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों को जो निधि मिलती है, उसके लिए नोटिस दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में विधायक क्षेत्र विकास निधि को दो करोड़ रुपये किया गया है। मार्च आ गया है। अभी तक तीसरी किस्त नहीं दी गई है। नियम-67 के तहत नौ विधायकों ने यह प्रस्ताव दिया।

ददाहू में अवैध रूप से खनन करते ट्रैक्टरों जब्त…रु16500 जुर्माना राशि वसूली

सिरमौर जिला के रिक्त पंचायतों में निर्वाचक नामावली संशोधन प्रक्रिया प्रारम्भ: आर.के. गौतम

फॉर्च्यूनर कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर.. दोनों युवकों की मौके पर मौत…

मनाली घूमने आए युवकों से चरस बरामद… गिरफ्तार कर मामला दर्ज

युवा शक्ति का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए-अजय सोलंकी…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles